Famous Poems in Hindi on Friends | दोस्ती पर कविताएँ

Poems in Hindi on Friends – दोस्तों अगर आप दोस्तों पर हिंदी कविताए को ढूंढ रहे है तो आप बिलकुल सही पोस्ट पर आये है। हमने इस पोस्ट में कुछ बहुत ही लोकप्रिय दोस्ती पर कविताए का संग्रह किया है।

हमारे जीवन में हमारे दोस्तों का बहुत महत्व है। हम अपने जीवन में बहुत से लोगो से मिलते है लेकिन उनमे से कुछ हमारे बहुत ही अच्छे दोस्त बन जाते है जिनसे हम अपनी सभी अच्छी और बुरी बाते बिना किसी डर के शेयर कर सकते है जो बाते हम अपने माता और पिता से शेयर करने में डरते है वो हम अपने दोस्तों से बिना किसी डर के शेयर कर सकते है और हमे जब भी कोई परेशानी होती है तो हमारे दोस्त हमेसा हमारी मदद करते है। 

हमने इस पोस्ट में इन्ही प्यारे दोस्तों के लिए कुछ बहुत ही सुंदर Hindi Poems on Friends का संग्रह किया है। जिनको आप अपने दोस्तों को सुना सकते है और इन कविताओं को आप Friendship Day पर भी उनको सुना सकते है।

उम्मीद है आपको हमारी यह Friendship Poems in Hindi, Dosti Poems, Poems on Friends in Hindi की पोस्ट पसंद आएगी।

Poem 1 – Friendship Poem – वो यार नहीं होता

जो दे दे धोखा यारी में, वो यार नही होता

दोस्ती में दोस्त जान भी मांग ले तो इंकार नही होता ||

मिलते ही नजरे किसी से, कहने लगे उसे अपना खुदा

पहली नजर का प्यार लोगों कभी प्यार नही होता ||

अपनी ही किसी खासियत से कोई, रूला देता है जमाने को

वरना किसी के मरने पर, भावुक ये संसार नही होता ||

कभी ना कभी कामयाबी जरूर देता है

किया हुआ प्रयास कभी बेकार नही होता ||

हर काम के लिये यहां एक कोशिश तय है

सफलता के लिये सिर्फ किस्मत का इंतजार नही होता ||

देनी है तो दो जाकर किसी के मुंह पर गाली

पीछे किया वार कोई वार नही होता ||

ये तो खुदा ने बनाकर भेजा है किसी ना किसी को हमसफर

युं ही किसी की खातिर ये दिल बेकरार नही होता ||

हम तो कर चुके है इजहारे महोब्बत, अब तू भी इकरार कर ले

उल्फत के खेल में कभी नकद उधार नही होता ||

जो कर देती है रोम रोम को रोमांचित, वही कहलाती है फिजा

चंद आवारा बुंदो का नाम कभी बहार नही होता ||

Poem 2 – Friendship Poem – दोस्ती पर कविता

कभी दोस्ती के सितम देखते हैं

कभी दुश्मनी के करम देखते हैं

कोई चहरा नूरे-मसर्रत से रोशन

किसी पर हज़ारों अलम देखते हैं

अगर सच कहा हम ने तुम रो पडोगे

न पूछों कि हम कितने गम देखते हैं

गरज़ उउ की देखी, मदद करना देखा

और अब टूटता हर भरम देखते हैं

ज़ुबाँ खोलता है यहां कौन देखें

हक़ीक़त में कितना है दम देखते हैं

उन्हें हर सफ़र में भटकना पडा है

जो नक्शा न नक्शे-क़दम देखते हैं

यूँ ही ताका-झाँकी तो आदत नहीं है

मगर इक नज़र कम से कम देखते हैं

थी ज़िंदादिली जिन की फ़ितरत में यारों !

‘यक़ीन’ उन की आँखों को नम देखते हैं

Poem 3 – Dosti Par Kavita – एक दूसरे का यार

प्यार को मत समझो पूरा

उसका पहला अक्षर ही है अधूरा

अगर करना है सच्चा प्यार

तो बन पहले एक दूसरे का यार।

दोस्ती हर बन्धन से मजबूत होती है

दोस्ती मन का सम्बन्ध होती है

जिसमें स्वेच्छा से त्याग की भावना होती है।

दुनिया में हर रिश्ते-नाते

समय के साथ बदलते हैं

मगर सच्ची दोस्ती उम्र भर चलती है।

सच्ची दोस्ती में हर एक रिश्ता मिल जाता है

मगर

हर रिश्ते में दोस्ती नहीं मिलती।

दोस्ती

दो के बीच समता और एकता

जो सुख दुख में भी निभाया जाता।

सच्ची दोस्ती में न दूरी

न नजदीकी है जरूरी

हर हाल में पक्की बनी रहती है

जो करते हैं

वे समझें मेरी बात

न मोहब्बत, न इजहार

पहले दोस्ती करो

फिर प्यार।

Poem 4 – Hindi Poem on Friendship – दोस्त पर हिंदी कविता

दोस्ती दुनिया की सबसे बड़ी खुदाई है।

बँधी हुई जिन्दगी ने यहीं आजादी पाई है।।

चेहरे की रंगत इसने लौटाई है।

आँखों ने ख्वाबों की दुनिया पाई है।।

दोस्ती दुनिया की सबसे बड़ी खुदाई है।

बेगानो की भीड़ में किसी अपने से मुलाकात हो पाई है।।

मुस्कराहट फिर से लौट आई है।

बातों के सिलसिले ने महफिल सजाई है।।

माहौल में खुशबू सी छाई है।

दोस्ती दुनिया की सबसे बड़ी खुदाई है।।

जाति-धर्म ऊँच-नीच की यहाँ नहीं कोई सुनवाई है।

मंदिर-मस्जिद-गुरूद्वारे-चर्च सबकी छवि इसने एक ही बनाई है।।

अपनेपन की भावना इसने ही जगाई है।

खूबसूरती जिन्दगी में इससे ही आई है।।

दोस्ती दुनिया की सबसे बड़ी खुदाई है।

बचपन की ताजगी इससे ही छाई है।।

मौसम में मस्तानगी इसने ही लाई है।

उम्र के पड़ावों में इसने अपनी गहरी भूमिका निभाई है।।

सारी चतुराई इसने ही सिखलाई है।

दोस्ती दुनिया की सबसे बड़ी खुदाई है।।

सपनों को हकीकत की राह इसने ही दिखाई है।

हिम्मत इसने हमेशा ही बढ़ाई है।।

हुनर से पहचान करवाई है।

सफर की थकान इसने मिटाई है।।

दोस्ती दुनिया की सबसे बड़ी खुदाई है।

हर दर्द की होती सुनवाई है।।

अच्छे या हों बुरे हालात साथ इसने हमेशा निभाई है।

उदासी इसने दूर भगाई है।।

रोते हुए चेहरे में हंसी आई है।

भरोसे की ताकत इसने बढ़ाई है।।

दोस्ती दुनिया की सबसे बड़ी खुदाई है।

सागर से भी गहरी इसकी गहराई है।।

बिना रस्मों के इसने कसमें निभाई है।

दोस्ती दुनिया की सबसे बड़ी खुदाई है।।

Poem 5 – Hindi Friendship Poem – वो साथ था जाना पहचाना

वो खुशियों की डगर, वो राहों में हमसफ़र।

वो साथी था जाना पहचाना।।

दिल हैं उसकी यादों का दीवाना

वो साथ था जाना पहचाना।।

गम तो कई उसने भी देखे।

पर राहों में चले खुशियों को लेके।।

दिल चाहता हैं हर दम हम साथ चलें।

पर इस राह में कई काले बादल हैं घने

वो साथ था जाना पहचाना।।

मेरे आसुओं को था जिसने थामा।

मुझसे ज्यादा मुझको पहचाना।।

चारों तरफ था घनघोर अँधियारा।

बनकर आया था जीवन में उजियारा

वो साथ था जाना पहचाना।।

गिन-गिन कर तारे भी गिन जाऊ।

पर उसकी यादों को भुला ना पाऊ।।

कहता था अक्सर हर दिन हैं मस्ताना।

हर राह में खुशियों का तराना

वो साथ था जाना पहचाना।।

कहता हैं मुझे भूल जाना।

अपनी यादों में ना बसाना।।

देना चाहूँ हर ख़ुशी उसे।

इसीलिए, मिटाना चाहूँ दिल से

वो साथ था जाना पहचाना।।

Poem 6 – Famous Hindi Poem on Friends – सिलसिला ये दोस्ती का

सिलसिला ये दोस्ती का हादसा जैसा लगे

फिर तेरा हर लफ़्ज़ मुझको क्यों दुआ जैसा लगे।

बस्तियाँ जिसने जलाई मज़हबों के नाम पर

मज़हबों से शख़्स वो इकदम जुदा जैसा लगे।

इक परिंदा भूल से क्या आ गया था एक दिन

अब परिंदों को मेरा घर घोंसला जैसा लगे

घंटियों की भाँति जब बजने लगें ख़ामोशियाँ

घंटियों का शोर क्यों न ज़लज़ला जैसा लगे।

बंद कमरे की उमस में छिपकली को देखकर

ज़िंदगी का ये सफ़र इक हौसला जैसा लगे।

Poem 7 – Hindi Poem on Friends – दोस्ती की मिसाल कविता

कहते हैं कि दोस्ती का रिश्ता

बड़ा ही खूबसूरत होता है।।

अगर दोस्ती ही बेवफा हो जाये

तो यही रिश्ता सबसे बदसूरत होता है।।

दो दोस्त अगर बिछड़ जाये

तो ज़िन्दगी वीरान होती है।।

दोस्ती दो दिलों को जोड़ती है

वो बड़े से बड़े दुःख का असर तोड़ती है।।

दोस्तों हमेशा बांध कर रखना दोस्ती प्रेम की डोर से

क्योंकि दोस्ती के रिश्ते का कोई मोल नहीं होता है।।

अकेले में दोस्त ही काम आता है

ख़ुशी में भी दोस्ती के साथ हाथों में जाम आता है।।

दोस्त को कभी न खोना तुम

हमेशा दोस्त को दिल में बसाना तुम।।

Poem 8 – Hindi Poem for Bestfriend – बेस्ट फ्रेंड के लिए कविता

दोस्ती तेरी मेरे यार.

मुझे जान से प्यारी है।

तेरा साथ रहे जीवन में.

तो लगे जैसे सारी खुशियाँ हमारी है।

तेरी एक हंसी के लिए मेरे दोस्त,

तोड़ लाऊँ मैं आसमाँ से तारे भी।

क्योंकि तेरी खुशियाँ से ही,

ये दुनियाँ हमारी है।

तू कह दे तो हवाओं का रुख मोड़ दूँ,

तू कह दे तो तूफानों को भी रोक दूँ।

तुझ पर तो कुर्बान,

ये जान हमारी है।

तेरा हर ख्वाब पूरा करने को,

मैं पूरी ज़िंदगी बिता दूँ।

दिल कहता है तेरी जिंदगी को जन्नत बना दूँ,

तेरे लिए ही बनी ये जवानी हमारी है।

तू है तो मेरे दोस्त सब कुछ है,

तू नही तो कुछ भी नही।

तुझसे ही शुरू तुझसे ही खत्म,

ये जिंदगी हमारी है।

Poem 9 – True Friend Hindi Poem – सच्चा दोस्त एक एहसास

मुश्किल वक़्त में,

जो हरदम साथ देता है।

सच्चा दोस्त वही है,

जो गिरते को थाम लेता है।

सच्चा दोस्त वही है।

चाहे कितने गम हो,

वो हँस के बाँट लेता है।

पतवार बन जीवन की,

नैया को पार करा देता है।

राह दिखाकर सच्चाई की,

बुराइयों से बचा लेता है।

सच्चा दोस्त वो दीपक है जो,

अँधियारे पथ को प्रदर्शित कर देता है।

सच्चा दोस्त वो फूल है,

जो दोस्ती को ख़ुशबू से महका देता है।

देकर जीवन में नई खुशियाँ,

उसे जन्नत बना देता है।

सच्चा दोस्त वो अहसास है,

जो बारिश में भी आंसुओं को पहचान लेता है।

देकर हिम्मत इस मुश्किल भरे जीवन में,

हमें सबसे खास बना देता है।

Poem 10 – True Friendship Poem Hindi – सच्चा मित्र

मित्र वही है सच्चा,

जो बुरे वक़्त में काम आए।

देकर किनारा जीवन की नैया को,

उसे डूबने से बचाए।

मित्र वही है सच्चा,

जो सत्य का मार्ग दिखाए।

अँधियारे पथ पर जीवन के,

हरदम आशा के दीप जलाए।

मित्र वही है सच्चा,

जो हर पल ही मुस्कुराए।

जीवन की बगिया में हरदम,

ख़ुशियों के फूल खिलाए।

मित्र वही है सच्चा,

जो निराशा को दूर भगाए।

देकर नई आशाएं जीवन में,

उम्मीद की किरण जगाए।

मित्र वही है सच्चा,

जो कभी नही घबराएं।

मजबूत इरादों से हरदम वो,

मित्रता का मान बढ़ाए।

उम्मीद है आपको हमारी यह Famous Poems in Hindi on Friends की पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमारी यह Poems on Friends की पोस्ट अच्छी लगी तो इसे Facebook, Instagram or WhatsApp पर जरूर शेयर करे और ऐसी और भी Hindi Poems and Poetry को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट hamarahindustan.in को जरूर चेक करे।

Leave a Comment